• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील में मिला शव, मचा हडकंप Dead Body Found in Alaknanda River

Jun 18, 2022
dead body found in alaknanda river
Spread the love

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील में शव मिलने से परियोजना में काम करने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर चौरास से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बड़ी जद्दोजहद के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया। तेज बारिश होने के कारण एसडीआरएफ को शव निकालने में काफी दिक्कतें आई। एसडीआरएफ जवान पहले राफ्ट की मदद से झील में उतरे। फिर गोताखोरों ने जैसे तैसे शव को झील से बाहर निकाला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई हो है। पुलिस ने शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज चौरास टीकम सिंह ने बताया शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। आस-पास के सभी थानों में शव की फोटो पहचान के लिए भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page