• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

नहीं रहे उतराखण्ड़ म्यूजिक इंडस्ट्री के गुंजन डंगवाल, सड़क हादसे में मौत Gunjan Dangwal Death In Road Accident

Gunjan Dangwal Death In Road Accident
Spread the love

अपने संगीत से गढवाली-कुमाऊनी गीतों में जान फूकने वाले गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत Gunjan Dangwal Death In Road Accident हो गई है। गुंजन डंगवाल की मौत की खबर सुनते ही उत्तराखण्ड़ म्यूजिक इंडस्ट्री समेत फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनूसार गुंजन डंगवाल निजि काम से चंडीगढ़ गए थे। यहां पंचकूला में एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में गुंजन डंगवाल का मौके पर ही निधन हो गया।

दरअसल गुंजन डंगवाल उत्तराखंड के संगीत जगत का एक जाना माना नाम था। उन्होनें कई हिट गानों में संगीत दिया था, साथ ही संगीत के साथ नये प्रयोग करने को लेकर भी गुंजन डंगवाल चर्चाओं में रहते थे। कुछ समय पहले उनके द्वारा बनाया गया एक गीत पहाड़ी अ-कपेला गढवाली संगीत जगत में एक अभिनव प्रयास था जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसका गुंजन ने पार्ट 2 भी निकाला था जो युवाओं के बीच खूब पसंद किया गया। वहीं अब गुंजन इसके तीसरे पार्ट पर काम कर रहे थे, जल्द ही वह इसे भी रिलिज करने वाले थे। वहीं गुंजन ने बहुत ही कम समय में उत्तराखण्ड़ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। कई बड़े गायको के लिये उन्होनें धुन बनाई। गुंजन के आकास्मिक निधन से हर कोई स्तबध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page