• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

कार के ऊपर गिरा पत्थर पति-पत्नि की मौत, कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर हुआ हादसा

Jul 3, 2022
Spread the love

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर बोल्डर गिरने से कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर कर्णप्रयाग पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार से दोनों मृतकों को बाहर निकाला गया। बोल्डर इतने बड़े थे कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार रविवार 3 बजकर 35 मिनट पर 112 के माध्यम से जानकारी मिली कि बगौली से आगे शिव मंदिर के पास एक कार के ऊपर एक भारी बोल्डर गिर गया है। जिसमें सवार लोगों के दबने की खबर है। सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस को बगौली शिव मंदिर से पास 200 मीटर की दूरी पर नारायण बगड़ की तरफ एक आल्टो कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरा मिला। जिसे हटाने के लिए मौके से ही जेसीबी मंगाई गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोल्डर को हटाया। लेकिन भारी पत्थर होने के कारण कार पूरी तरह से पिचक चुकी थी और कार के अंदर एक महिला व पुरुष का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ था। दोनों शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों की मेटा कुलसारी निवासी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि दोनों देहरादून से गांव जा रहे थे। मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

उत्तराखंड के इतिहास, कला, संस्कृति, पर्यटन और विभन्न जानकारियों के लिए आप हमारी अन्य वेबसाइट wegarhwali.com पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page