• Fri. Dec 1st, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

उफनती भागीरथी नदी में मित्र पुलिस ने किया 2 दिन से फसी गाय का रेस्क्यू : देखें विडियो –

Jul 6, 2022
police rescued a cow trapped in the raging Bhagirathi river for 2 days
Spread the love
देवप्रयाग : संगम नगरी देवप्रयाग में पुलिस के जवानों ने एक गाय को भागीरथी नदी से रेस्क्यू किया। इस दौरान बहाव तेज होने के चलते जवानों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी पुल से करीब 100 फुट नीचे एक गाय फस गई। बताया जा रहा है कि गाय कहीं से बहकर आई और पुल के नीचे फस गई। लेकिन अब गाय को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण गाय 2 दिनों से वही पर अटकी पड़ी थी। जब इसकी सूचना पुलिस के जवानों को मिली तो उन्होनें स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन षुरू कर दिया। 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने आपदा उपकरण व रस्से के सहारे गांय को भागीरथी नदी से तैराकर सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस के इस साहसिक कार्य का स्थानीय लोगों ने भी जमकर तारीफ की। साथ ही गौ माता की रक्षा के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया। रेस्क्यू कार्य में पुलिस टीम में एसएचओ देवराज शर्मा, एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी, का0 पिंटू, भरत व होमगार्ड के जवान प्रकाश, बलवंत व विनय के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=yig0_yCQxNo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page