मनोज उनियाल
श्रीनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य कुशलानाथ ने राजकीय उप जिला अस्पताल में आम लोगों की सुविधा हेतु एक अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में कुशलानाथ ने जिला अधिकारी और अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ गोविन्द पुजारी को ज्ञापन भेजकर कहा कि राजकीय उप जिला अस्पताल में दूर दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों मरीज आते हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। भीड़ के कारण बुजुर्गों, दिव्यांगजनों व महिलाओं को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इनके लिए एक अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए बैकडोर से भारी संख्या में पर्चियां बन रही हैं। जिससे लाइन में खड़े लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे लोगों के बीच व्यर्थ विवाद भी होता है। उन्होंने बैकडोर से रजिस्ट्रेशन बंद किये जाने की मांग भी की।