पौड़ी जनपद में गुलदार ने एक पांच साल के बच्चे को निवाला बना लिया। घटना गुरूवार देर साम की है। घटना के बाद से ही बच्चे की खोजबीन की जा रही थी आज सुबह बच्चे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में जंगल में मिला है। मामला पौड़ी जनपद चाकीसैण तहसील के अंतर्गत पैथाणी रेंज के बडेथ गांव का है। यहॉ गुलदार पांच साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुॅची वन विभाग की टीम द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाकर बच्चे के षव को ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन रात होने व बारिश के चलते वन विभाग के कर्मचारी रात में शव को ढूंढ नहीं पाये। इसके बाद आज सुबह बच्चे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में वन विभाग के कर्मचारियों को मिला। वहीं वन विभाग ने गांव के आस-पास पिंजरा लगा दिया है। जिससे कि गुलदार कैंद हो सके। घटना के बाद से ही गांव में दहशत के साथ मातम का भी महौल बना हुआ है।