आध्यातमिक माहौल में भगवान की आराधना करते ये ग्रामीण
एक दूसरे को गुलाल की तरह माखन गालों पर लगाते लोग
तस्वीरें हैं यमुनोत्री धाम के निकट गीठ पट्टी के कुपडा गांव की। कहा जाता है कि यह भगवान शेषनाग का निवास स्थान है। यहीं पर शेषनाग निवास करते हैं।
आपको बता दें कि ग्रामीण प्रतिवर्ष यहॉ नाग पंचमी के दिन भव्य कलश यात्रा निकालते है। और सावन के माह में नाग पंचमी का मेला बड़े उत्साह से मनाते है। यहाँ पर राज्य के विभिन्न जनपदों सहित हजारों लोग मेले में शामिल होते है। साथ ही आसपास के 12 गाँव के ग्रामीणों द्वारा मेले का आयोजन कुपडा गाँव मे धूमधाम से कराया जाता है। यहॉ नाग पंचमी मेले में लोग खूब माखन की होली खेलते है। कहते हैं कि जो दम्पत्ति शेषनाग महाराज से पुत्र प्राप्ति के लिए मन्नत मांगते है। शेषनाग महाराज उनकी मन्नत पूरी कर दम्पत्ति को पुत्र की प्राप्ति होती है। है। जिनकी मन्नत शेषनाग महाराज पूर्ण करते है।माखन की होली समाप्त होने के पश्चात यहां आये श्रद्धालु और ग्रामीण रासो तांदी नृत्य करते है।
एक ओर रोचक जानकारी आपको बता दें कि इस पूरे गांव में शादी पार्टियों से लेकर किसी भी सामूहिक कार्य में शराब लाना, पीना और परोसना पूर्ण रूप से वर्जित है।
नाग पंचमी पर यहॉ खेली गई माखन की होली, शेषनाग करते हैं यहॉ निवास, कुपडा गांव
