• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

नगर निगम श्रीनगर व पशु चिकित्सकों की टीम सूअरों को मारने में जुटी, अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से संक्रमित श्रीनगर के सुअर – देखें

Aug 3, 2022
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से संक्रमित श्रीनगर के सुअर
Spread the love

नगर निगम श्रीनगर के साथ-साथ पुशु चिकित्सकों की एक टीम नगर क्षेत्र के अफ्रिकन स्वाईन फ्लू से संक्रमित सुअरों को मारने में जुट गई है। आज से श्रीनगर गढ़वाल में पशु चिकित्सकों व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के सुअरों को मारने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 2 से 3 दिनों तक चलेगा। अब तक श्रीनगर में इस स्वाइन फ्लू से संक्रमित होकर 300 से अधिक सूअर मर चुके हैं। जबकि नगर निगम द्वारा अभी तक 20 सूअरों को बेहोश कर मारा गया है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ उत्तम कुमार ने बताया कि यह संक्रमण सूअरों में ही फैल रहा है। इससे इंसानों को या अन्य किसी जानवर को कोई खतरा नहीं है। लेकिन यह एक सुअर से दूसरे सूअर में फैल रहा है। लिहाजा संक्रमित सुअरों के साथ-साथ स्वस्थ सुअरों को भी मारना पड़ रहा है। जिसके कारण नगर क्षेत्र में रहने वाले सभी सुअरों को मारा जा रहा है। इसके लिये पहले उन्हे बेहोश किया जा रहा है।

नगर निगम के सफाई निरीक्षक ने बताया कि पहले सूअरों को चिन्हित कर इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया जा रहा है। बताया कि यह अभियान 2 से 3 दिनों तक चलेगा। जिसमें नगर क्षेत्र के प्रत्येक सुअरों को बेहोश कर मारा जाना है। अभी तक 18 से 20 सुअरों को बेहोश कर मारा गया है। बताया  कि इस दौरान जो पालतू सुअर मारे जाएंगे उनके पालकों को मुआवजा भी दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page