लैंसडाउन : कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेशभर में भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आयोजन कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में 75 किमी की पदयात्रा की जानी है। पौड़ी जनपद के लैंसडाउन में बुधवार 10 अगस्त को कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा का शुभारम्भ करेंगी।
लैंसडाउन में तिरंगा यात्रा कलींको से सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी और, बंजादेवी नोदाणू, कर्तिया, झर्त, धामधार, होते हुए रथुवाढाब पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव भ्रमण करेंगे।
अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया की कांग्रेस सुप्रिमो सोनिया गांधी के आवाहन पर पूरे देश मे तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। वही प्रदेश अध्यक्ष करण महरा जी के नेतृत्व मे प्रदेश में किया जा रहा है। 10 अगस्त को लैंसडाउन विधानसभा मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ होगा तिरंगा यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य लेकर आजादी के पावन पर्व व भारत को जोड़ने , सिद्धांतों और मूल्यों पर आगे बढ़ने की यात्रा होगी।