• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

जो फसल कार्यकर्ताओं ने बोई थी उसे काटने में कांग्रेस असफल रही, श्रीनगर पहुॅचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कही ये बड़ी बातें।

Aug 9, 2022
Spread the love

जो फसल कार्यकर्ताओं ने बोई थी उसे काटने में कांग्रेस असफल रही
संघ की पाठसाला से निकले हुए लोगों को क्या मालूम कि तिरंगे में भगवा ऊपर होता है हरा नीचे
संघ से जुड़े बड़े लोगों ने अभी तक अपने प्रोफाईल पर नहीं लगाये तिरंगा

कांग्रेस के अंदर गुटबाजी व कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होनें स्पष्ट तौर पर कहा कि उत्तराखण्ड़ में कांग्रेस पार्टी को डुबाने वाले कांग्रेस के ही लोग थे। साथ ही यह भी साफ किया कि जिस कांग्रेसी नेता की फाईल ईडी में है वहीं कांग्रेस को छोडेगा। बाकि कोई भी कांग्रेसी नेता कांग्रेस को छोड़कर कहीं जाने वाला नहंी है। कहा कि 2022 विधानसभा चुनावों के दौरान पेंशन स्कीम को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिला विकास प्राधिकरण को लेकर लोगों में नाराजगी थी, त्रिवेंद्र रावत के घोटालों से नाराजगी लोगों में थी। महौल कांग्रेस के पक्ष में होने के बाद भी कांग्रेस सरकार लाने में सफल नहीं रही। जिसकी जिम्मेदार खुद कांग्रेस ही थी। जो फसल कार्यकर्ताओं ने बोई थी उसे काटने में कांग्रेस सफल नहीं रही।


आज से कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। उत्तराखण्ड़ में भी कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान को लेकर तैयारियॉ पूरी कर चुकी है। श्रीनगर पहुॅचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी कल से प्रदेशभर के जनपदों में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। पर्वतीय जनपदों में इस यात्रा को अलग-अलग चरणों में संपन्न किया जायेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उल्टे झंडे पकडते हुये फोटो खिचवाने वाले नेताओं पर तंज कसते हुये कहा कि संघ की पाठसाला से निकले हुए लोगों को क्या मालूम कि तिरंगे में भगवा उपर होता है हरा नीचे। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री के प्रत्येक नागरिकों के तिरंगा को अपनी प्रोफाईल पर लगाने के आह्वाहन के बाद भी संघ से जुड़े बड़े लोगों ने अपनी प्रोफाईल पर तिरंगा नहीं लगाया कहा कि जिन लड़कों ने नागपुर में संघ के कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगाया था उन पर 2013 तक कार्यवाही की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page