• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

श्रीनगर पहुॅचे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेन्द्र भट्ट ने कहा: घोटालों की जननी कांग्रेस रही है

Aug 30, 2022
Spread the love

श्रीनगर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पौड़ी जिले के दौरे पर रहे, श्रीनगर पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंडल व बूथ अध्यक्षो के साथ वार्ता कर पार्टी की नीति को जनता तक पहुँचाने की बात कही। वही कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत समेत रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों की जननी कांग्रेस रही है, नियुक्तियो को लेकर कांग्रेस घड़ियाली आँसू बहा रही है, वही उन्होंने कांग्रेस के 4 सितंबर को होने वाली दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जब मुख्यमन्त्री धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी तो कांग्रेस दिल्ली में जाकर अपना रोना रो रही है, वही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व् में आगामी पंचायती व नगर निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page