• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

मारा गया पैठाणी का आदमखोर गुलदार, जॉय हुकिल की गोली का हुआ शिकार

Sep 2, 2022
Spread the love

श्रीनगर। पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में लंबे समय से भय का प्रयाय बना गुलदार आखिरकार शिकारी जॉय हुकिल की गोली का शिकार हो गया है। वन विभाग की टीम बीते जुलाई महीने से गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। दरअसल बीते 28 जुलाई को देर साम गुलदार एक महिला के सामने से ही उसके 5 वर्ष के बच्चे को उठाकर ले गया। जिसे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था।

जिसके बाद से ही ग्रामीण गुलदार को मारने की मांग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा भी वन विभाग को निर्देश दिए गए थे, कि गुलदार को जल्द से जल्द या तो पिंजरे में कैद किया जाए या फिर मार गिराया जाए। वहीं गुलदार को आदमखोर घोषित किये जाने के बाद वन विभाग की टीम गुलदार को पकडने के प्रयास में जुट गई थी।

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कई जगहों पर पिंजरे लगाए गए थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी असफल होने के बाद वन विभाग के द्वारा शिकारी जॉय से संपर्क किया। जॉय हुकिल और उनकी टीम के द्वारा 15 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 1 सितंबर की रात 10ः00 बजे बड़ेथ के जंगल में आदमखोर गुलदार जाय हुकिल की गोली का शिकार हो गया। आदमखोर गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों व वन विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page