• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

भर्ती घोटालों को लेकर जनता में आक्रोश, कीर्तिनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रताप भंडारी के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन

Sep 5, 2022
Spread the love

श्रीनगर। UKSSSC भर्ती, विधानसभा में हुए बेकडोर भर्तीयॉ समेत प्रदेश में अन्य भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस ने देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में प्रदर्शन किया। यहॉ कांग्रेस द्वारा जनसभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से इस्तीफे की मांग भी की।

कीर्तिनगर ब्लॉक में आयोजित विरोध पदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में भर्तीयों का जो खेल खेला जा रहा है उसे अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रताप भंडारी ने विधानसभा भर्ती घोटालों को लेकर एक महीनें के अंदर जॉच कमेटी के रिर्पोट देने के विधानसभा अध्यक्ष ऋतृ खंडूरी के फैसले को गलत बताया। कहा कि यह सरकार द्वारा अपने लोगों को बचाने के लिए लिया गया फैसला है। जब स्तिथि स्पष्ट है तो कार्यवाही भी स्पष्ट होनी चाहिए। कहा कि जब पूर्व स्पीकर व वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने खुद स्वीकार किया कि उन्हानें अपने लोगों को नियुक्ति दी है तो इस पर कमेटी बनाकर एक महीने की जॉच का कोई औचित्य नहीं बनता।

प्रताप भंडारी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक हुए सभी भर्तीयों की जाूच हो। जिनमें गलत तरीके से नौकरी लगाई गई है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page