चमोली। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ पहुंच कर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और भगवान विष्णु का महाभिषेक किया। गुरुवार को सुबह बद्रीनाथ पहुंच कर उद्योग पति मुकेश अम्बानी ने आधे घंटे तक भगवान की पूजा अर्चना की।
यहॉ भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के बाद मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी से भी भेंट की। बद्रीनाथ पहुंचने पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उद्योग पति मुकेश अंबानी का स्वागत किया।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार नै बताया कि मुकेश अंबानी की भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार में बहुत आस्था है। वे हमेशा से यहां आते हैं। कहा कि मुकेश अम्बानी ने इस बार बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किये हैं।