• Thu. Oct 5th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

जल्द हिंडोलाखाल में भी बनेगा नया ब्लॉक भवन, पहली किस्त जारी, लोगों ने विधायक कंडारी का जताया आभार

Dec 23, 2022
जल्द हिंडोलाखाल में भी बनेगा नया ब्लॉक भवन, पहली किस्त जारी
Spread the love

श्रीनगर। हिंडोलाखाल में नये ब्लॉक भवन बनाने को लेकर शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। शासन द्वारा भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपये जारी कर दिये गये हैं। हिंडोलाखाल में ब्लॉक भवन के लिए बजट जारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी MLA Devprayag Vinod Kandari का आभार जताया।
विदित हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हिंडोलाखाल ब्लॉक मुख्यालय में नये ब्लॉक भवन की घोषणा की गई थी। जिसपर अब शासन द्वारा वित्तिय स्वीकृती के साथ बजट जारी कर दिया गया है। दो करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से बनने वालन कार्यालय भवन के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि जो भी घोषणाएं हुई है उससे एक के बाद एक धरातल में उतारा जा रहा है।

कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के विकास के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोडेगे। विधायक कंडारी ने बताया कि अभी हाल ही में उनके द्वारा ब्लॉक मुख्यालय कीर्तिनगर के भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के भवन निर्माण कार्य के लिए भी दो करोड़ 45 लाख 5 हजार रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसमें एक करोड़ की वित्तीय स्वीकृति गिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page