पौड़ी गढ़वाल : गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस बुक एग्जिबेशन का उद्वघाटन गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया। आयोजित प्रदर्शनी में देश के 100 से ज्यादा पब्लिसिंग हाउस की किताबे रखी गई हैं। प्रदर्शनी में 20 हजार से अधिक किताबें शामिल हैं इनकी कीमत 5 करोड़ रूपये के करीब बताई जा रही है। आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को किताबों की ओर आकर्षित करना व छात्रों को उनके जरूरत की पुस्तक उपलब्ध कराना है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आयोजित प्रदर्शनी में न्यू एजुकेशन पॉलिसी को ध्यान में रखकर किताबों का चयन किया गया है। यहां से विभिन्न विभागों के अध्यापक छात्र अपने विभाग के लिए पुस्तकें व विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के लिए भी पुस्तकें खरीदी जायेंगी। दो दिनों तक यह प्रदर्शनी गढ़वाल विश्वविद्याय के केन्द्रीय पुस्तकालय में लगाई जायेगीए इसके बाद बीजीआर पौड़ी व टिहरी परिसर में भी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।