• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर व कीर्तिनगर में किया प्रदर्शन, फूंका मंत्री गणेश जोशी का पुतला

Feb 1, 2023
Congress workers demonstrated in Srinagar and Kirtinagar, burnt the effigy of Minister Ganesh Joshi
Spread the love

श्रीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी श्रीनगर व देवप्रयाग ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व गांधी परिवार के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया। बुधवार को स्थानीय गोला पार्क के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के बयान की भर्त्सना करते हुए उन्हें मानसिक रूप से ग्रस्त होना बताया। साथ ही जोशी को अविलंब मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी की। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी,शहर अध्यक्ष पुंडीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, सभासद संजय फौजी, सूरज घिडियाल रणबीर धनाई, बीस दानू, जीत सिह बिष्ट, भगत सिंह डागर, शिवलाल, वाईएस पंवार, राजेश जुगराण आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर कीर्तिनगर बाजार में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। यहां कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल एवं सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी द्वारा गांधी परिवार के प्रति दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है। इस मामले में उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राजेन्द्र सिंह चंद ने कहा कि गणेश जोशी फौज की नौकरी भी पूरी नहीं कर पाए थे वह बीच में ही भाग खड़े हुए थे। साथ ही लगातार बरसों से विवादास्पद बयान बाजी करते रहने से वह भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा जनता के सामने पेश करते रहे हैं। युवा नेता रामलाल नौटियाल और अंकित सिंह ने कहा कि देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों एवं अमर शहीदों के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक सजवान आदि लोगों द्वारा कहा गया गणेश जोशी को सार्वजनिक तौर पर राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर आशुतोष रावत, उदय रावत, वीरेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह बुटोला, गंभीर जयाडा, हर्षमणि, रविंद्र भट्ट, गम्मा सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page