• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

भाजपा पौड़ी जिले की कार्य समिति की बैठक श्रीनगर में आयोजित, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत रहे मौजूद

Feb 3, 2023
भाजपा पौड़ी जिले की कार्य समिति की बैठक श्रीनगर में आयोजित
Spread the love

श्रीनगर: भाजपा पौड़ी जिले की कार्य समिति की बैठक श्रीनगर में आयोजित की गयी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक का शुभारंभ चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुक्रवार को अदिति स्मृति न्यास में आयोजित की गई बैठक में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद भाजपा के विभिन्न मोर्चा का गठन किया गया। मीना गैरोला को पौड़ी महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि अमर सिंह को अन्य पिछड़ा वर्ग,  नगमा तौफिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष और मयूर भट्ट को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके पर मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत और जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने शुभकामनाएं दी और पार्टी की रीति नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के रीति नीति और विकास कार्यां को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, मातबर सिंह रावत, मुकेश कोहली, जगमोहन सिंह नेगी, हरि सिंह बिष्ट, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page