• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

पूर्व सैनिकों ने कर दिया ऐलान मांगे नहीं मानी तो लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Feb 20, 2023
पूर्व सैनिकों ने कर दिया ऐलान मांगे नहीं मानी तो लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट के गौरव सैनानियों ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों पर गहरा रोष व्यक्त किया। पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहें वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के समर्थन में श्रीनगर गढ़वाल के स्थानीय गोला पार्क में धरना दिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि वन रेंक वन पेंशन में किया गया फेरबदल पूर्व सैनिकों को आहत करने वाला है। विसंगतियों से पूर्व सैनिकों में निराशा है तथा उनका मनोबल कम हो रहा है। धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सैनिको ने कहा कि यदि जल्द मांग पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगे। कहा कि अगर सरकार फिर भी नहीं चेती तो इसका खामियाजा 2024 के लाकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। सभी पूर्व सैनिक लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, प्रेम सिंह रावत, अवतार सिंह नेगी, दीवान सिंह रावत, स्वरूप सिंह नेगी, जगमोहन सिंह बिष्ट, मस्तान सिंह, रामलाल कोटी, रामचंद्र सिंह, दीपक सिंह रौथाण, अनिल नौटियाल, जगदीश प्रसाद भट्ट, भरत, राकेश, जगदीश प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page