• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

स्थानीय महिलायें बजट सत्र की कार्यवाही देखने पहुॅची विधासभा भवन, साझा किए अनुभव

Mar 14, 2023
स्थानीय महिलायें बजट सत्र की कार्यवाही देखने पहुॅची विधासभा भवन, साझा किए अनुभव
Spread the love

चमोली/गैरसैंण: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन किया जा रहा है। आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन स्थानीय महिलाएं भी बजट सत्र की कार्यवाही देखने सदन में पहुंची। यहॉ सदन में पहुॅची महिलाओं ने विधानसभा किस तरह चलती इसका अनुभव लिया। इस दौरान स्थानीय महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची हुई थी।

विधानसभा से बाहर आने के बाद स्थानीय महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साक्षा किये गए। अनुभव साझा करते हुए महिलाओं ने कहा की जिस भूमि पर विधानसभा भवन बना है वो कभी उनकी भूमि हुआ करती थी। उन्हें आज खुशी है कि यहां विधानसभा भवन बना है और उन्होनें आज विधानसभा की कार्यवाही देखी। जो कि हमारे जीवन का बहुत अनोखा अनुभव है।

इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के नाते यहॉ से साल के 6 महीनें राजधानी संचालित की जाये। जिससे कि क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ पहाड़ की राजधानी पहाड़ से संचालित होने की परिकल्पना भी सच हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page