• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

डा. कविता को सशक्त नारी और डा.सलूजा को नागरिक सेवा सम्मान, पांच दिवसीय महिला जागृति समारोह का समापन

Apr 5, 2023
डा.सलूजा को नागरिक सेवा सम्मान
Spread the love

श्रीनगर। प्रगतिशील जनमंच कीे ओर से आयोजित पांच दिवसीय तृतीय महिला जागृति समारोह का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन्न हो गया है। आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में बतौर सर्जन तैनात डॉ लोकेश सलूजा को उत्कृष्ट नागरिक सेवा सम्मान से नवाजा गया।

इस मौके पर उदयीमान गायिका अंजली खरे ने एक से बढ़कर गानों की प्रस्तुती देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने प्रजमं की पहल की सरहाना की। कहा कि प्रजमं का महिला सशक्तिकरण के परिपेक्ष्य में यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होने कहा कि आज की नारी पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह नेगी, हरविंदर सिंह लक्की, वेदव्रत शर्मा, प्रदीप मल्ल, भूपेंद्र पुण्डीर, हाजी हबीब अहमद अन्सारी, संजय जैन ने प्रजमं द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहें कार्यों की सरहाना की। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक एवं कवित्रि डा. कविता भट्ट शैलपुत्री को सशक्त नारी सम्मान और वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डा. लोकेश सलूजा को उत्कृष्ट नागरिक सेवा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, विनोद मैठाणी, उपसना भट्ट, रेखा अग्रवाल, अंशी कमला, प्रिया ठक्कर सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page