• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया।

Apr 25, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया।
Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमंती नंदन बहुगुणा का जन्मदिवस श्रीनगर गढ़वाल में धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जहॉ गढ़वाल विवि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं गोला पार्क में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हिमालय पुत्र को याद किया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री को कोटि-कोट नमन करते हुए कहा कि वह ऐसी शख्सियत थे जिसका गढ़वाल में जन्म लेने से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल के विकास में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री का अविस्मरणीय योगदान रहा है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अनीता बुड्ढाकोटी, जिला महामंत्री, गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता और सौरभ पांडे मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल मीडिया प्रभारी बिपेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष अमित जुगरान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा कंडारी, महामंत्री मीना ओसवाल आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page