• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

दुखद: नहीं रहे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, ऐसा था राजनीतिक करियर

Apr 26, 2023
Sad: Cabinet Minister Chandan Ramdas is no more, such was his political career
Spread the love

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदनरामदास को आज तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहां उनका निधन हो गया है। बागेश्वर सीएमओ डीपी जोशी ने चंदन राम दास की मौत की पुष्टि की। कैबिनेट मंत्री चंदन दास को 12ः50 मिनट में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे, कुछ दिनों पहले ही उनका दिल्ली में इलाज चला था, लेकिन उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। हालांकि इन दिनों कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास बागेश्वर दौरे पर थे। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान ही कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी देहरादून सचिवालय से रवाना हो गए हैं। हालांकि, शाम 4 बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही थी. लिहाजा सीएम धामी हेलीकॉप्टर के माध्यम से बागेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं।

ऐसा था चंदनरामदास का राजनीतिक करियर

चंदन रामदास की राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ।
चंदन रामदास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने।
इससे पहले वे एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने थे।
1980 से चंदन राम दास ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की.
2006 में भगत सिंह कोश्यारी के कहने पर भाजपा में शामिल हुए।
जिसके बाद 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार विधायक चुने जाते रहे।
2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें धामी सरकार में मंत्री बनाया गया।
धामी सरकार में चंदन रामदास को परिवहन विभाग समेत अन्य महत्वूर्पण विभागों का जिम्मा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page