• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

एक वृद्ध महिला पर बाघ ने हमला कर किया घायल

Apr 26, 2023
tiger adamkhor
Spread the love

रामनगर : रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम टेड़ा क्षेत्र में अपने बेटे के साथ रामनगर से बाइक पर घर जा रही एक वृद्ध महिला पर पीछे से अचानक बाघ ने हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 68 वर्षीय मां देवकी देवी अपने पुत्र मदन सिंह के साथ बाइक से रामनगर से अपने घर ग्राम पाटकोट जा रही थी इसी बीच टेड़ा के समीप अचानक एक बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया जिसमें यह महिला घायल हो गई दुर्घटना में बाइक गिरने से महिला का पुत्र मदन सिंह भी चोटिल हो गया बाघ का हमले का शिकार हुई महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है तथा इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक गुजरने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page