चमोली। थराली तहसील के देवाल ब्लॉक स्थित वाण गांव में स्थित सिद्वपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओ के लिए विधि विधान के साथ खोल दिए गए है। इस दौरान ब्ब्लॉक प्रमुख देवाल दर्शन दानू भी मौजूद रहे।
माँ नंदा देवी के धर्म भाई के रूप में. वाण के मंदिर में लाटू देवता की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक परम्पराओ के अनुसार मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओ के लिए 6 माह के लिए खोले जाते है। लाटू देवता के कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्वालु यहॉ पहुॅचे। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ धाम के कपाट खोले गये हैं। आपको बता दें कि 12 वर्षाे में आयोजित होने वाली एशिया की सबसे लम्बी पैदल धार्मिक यात्रा की अगुवाई चाधा गांव से आगे लाटू देवता ही करते है। वहीं प्रत्येक साल लोकजात के दौरान भी लाटू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है। आज कपाट खुलने के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु वाण गांव सिथत लाटू देवता के मंदिर में पहुॅचे। इस दौरान पाम्परिक वेश भूषा में स्थानीय महिलाओं ने जागर गाये व लोक नृत्य किये।
देवाल ब्लॉक प्रमुख दर्शन सिंह दानू ने बताया कि लाटू देवता के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर पुजारियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा करने के बाद कपाट खोले गये। कहा कि इस दौरान सबसे पहले पूजा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर की गई। कहा कि लाटू देवता स्थानीय लोगों का रक्षक देव भी है।