देवप्रयाग। पीपलकोटी से हरिद्वार की ओर जा रही बस कोडियाला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में 27 यात्री सवार थे, ये सभी यात्री गुजरात अहमदाबद के रहने वाले हैं। जो चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड़ आये थे। जब बद्रीनाथ धाम की यात्रा के बाद ये यात्री वापस लौट रहे थे तो उस दौरान देवप्रयाग कोडियाला के समीप इन यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही की अनियंत्रित बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। जिसमें 6 यात्री घायल हो गये।
अगर बस खाई की आंेर जाती तो कोई बडा हादसा हो सकता था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार 27 यात्रीयों में से 6 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ऋषिकेश भिजवाया गया है। वहीं अन्य 21 यात्री सुरक्षित हैं।