• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

चारधाम यात्रा में वाहनों के लगने से लोकल रूटों पर यात्रीयों को यातायात के लिए करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।

May 16, 2023
चारधाम यात्रा में वाहनों के लगने से लोकल रूटों पर यात्रीयों को यातायात के लिए करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।
Spread the love

पौड़ी। चारधाम यात्रा अपने चरम पर होने के कारण पौडी में बस और टैक्सी की कमी अब यात्रियों की मुसीबतों को बढा रही है आलम ये है कि अब टैक्सी संचालक यात्रियों से अधिक किराया भी उनके गंत्वय तक पहुंचाने पर वसूलने लगे हैं। दरअसल पौड़ी से भी अधिकतर बसे व टैक्सी इन दिनों चारधाम यात्रा रूट पर दौड रही है।

जिससे मुख्यालय में बस और टैक्सी की भारी कमी हो गई हैं, ऐसे में मुख्यालय आने जाने वाले यात्रियों के साथ ही अन्य क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को घंटो इंतजार करने के बाद जैसे तैसे टैक्सी तो मिल रही है, लेकिन टैक्सी संचालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। वहीं आरटीओ पौड़ी ने बताया कि अगर वाकई यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है तो परिवहन विभाग की टीम चौकिंग अभियान में तेजी लाकर ऐसे टैक्सी संचालको पर उचित कार्यवाही भी अमल में लायेगी। साथ ही यात्रीयों को परिवहन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए वैक्लिपिक व्यक्स्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page