• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

प्रो0 आर0 के0 मैखुरी को मिला प्रसिद्व गौरा देवी सम्मान

Spread the love

श्रीनगर | प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० आर० के० मैखुरी को गौरा देवी सम्मान 2023″ से सम्मानित किया गया।
पर्यावरण के क्षेत्र में 3 दशकों से भी अधिक समय से किये जा रहे उनके विशिष्ट कार्यों के चलते प्रो मैखुरी को इस सम्मान से नवाजा गया | जोशीमठ में 26 वें गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन मेला समिति एवं “जनादेश ” के दौरान सम्मान समारोह आयोजित किया गया |

वर्तमान में प्रो0 मैखुरी के द्वारा हिमालयी क्षेत्र के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, ग्रामीण पारितंत्र विकास के साथ ही उचित जैव-संसाधन एवं इसके सतत प्रबंधन के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया जा रहा है।

इस मौके पर गढ़वाल विश्वविद्यालय  परिवार द्वारा हर्ष जताते हुए प्रोo मैखुरी को शुभकामनाये दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page