• Wed. Oct 4th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक देवप्रयाग संगम पर स्नान करने के दौरान गंगा में बहे।

Jun 30, 2023
हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक देवप्रयाग संगम पर स्नान करने के दौरान गंगा में बहे।
Spread the love

देवप्रयाग : यात्रा पर चंडीगढ़ से देवप्रयाग पहुॅचा एक शख्स गंगा नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति संगम पर अपने परिवार के साथ स्नान कर रहा था। इस दौरान उनका पैर फिसल गया।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगराज हैं। वें देवप्रयाग स्थित संगम तट पर स्नान करने के दौरान गंगा में बह गए। जगराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इस दौरान संगम तट पर उनका पैर अचानक फिसल गया जिसके बाद यह हादसा हो गया। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही है पर अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

हरियाणा कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक गजराज डांडी गुरुवार को ऋषिकेश से देवप्रयाग पहुंचे। साथ में पत्नी और बेटी भी थीं। अलकनंदा और भागीरथी नदी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर उन्होंने जैसे ही अपना पैर जमाया तो अचानक फिसल गए। इसके बाद वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह देख उनकी बेटी और पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

आज सर्च ऑपरेशन चलाएगी एनडीआरएफ टीम
हादसे के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और संगम पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस जल पुलिस श्रीनगर और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन गुरूवार देर शाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया है।

देवप्रयाग थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यों की टीम घटनास्थल के लिए निकल चुकी है। यह टीम शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page