गढवाल विवि में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से होगा रॉक क्लाइम्बिंग कार्यक्रम का आयोजन
श्रीनगर। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत चीन सीमा से लगे गांवों को आबाद करने व युवाओं में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा माउंटेन टेरेन बाइकिंग रैली निकाली जा रही है। 1062 किमी की इस रैली को 21 दिनों में पूरा किया जाना है। यह बाईक रैली जादुंग से शुरू हुई व नेपाल बोर्डर के बनबसा से होते हुए देहरादून में समाप्त होगी। भारत-चीन सीमा पर स्थित जादूग गांव से शुरू हुई माउंटेन टेरेन बाइकिंग रैली के श्रीनगर गढ़वाल पहुॅचने पर गढ़वाल विवि के अधिकारियों व प्रोफेसरों ने भव्य स्वाग्त किया। इस दौरान नौ सदस्यीय टीम को लीड कर रहे नीम संस्थान के प्राचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया को गढ़वाल विवि की तरफ से स्मृति चिन्ह् भंेट किया गया। इसके अलावा माउंटेन टेरेन बाईकिंग दल के साथ विवि के प्रोफेसरों व छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।
गढ़वाल विवि के चोरास कैंपस के डायरेक्टर प्रो0 शर्मा ने बताया कि नीम संस्थान से तीन दिवसीय रॉक क्लाईबिंग कार्यशाला गढ़वाल विवि में आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया। जिस पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य ने सहर्श स्वीकृति दी है। वहीं उन्होनें बताया कि यह कार्यक्रम अक्टूबर के माह में आयोजित होगा। साथ ही गढ़वाल विवि साहसिक पर्यटन में डिप्लोमा कोर्स भी शुरू करेगी जिसमें नीम का सहयोग भी उन्हें मिलेगा, फिलहाल पहले इसकी रूपरेखा तैयार की जायेगी।
वहीं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया द्वारा बताया गया कि भारत चीन सीमा से लेकर भारत नेपाल सीमा तक यह यात्रा है। इसमें कुल नौ लोग शामिल है। बताया कि यात्रा के दौरान सीमावर्ती गांवो में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन किया गया है। साथ ही स्वछता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर चौरास परिसर निदेशक प्रो0 सीएम शर्मा, प्रो0 एसएस बिष्ट, डॉ सर्वश उनियाल, नीम के उप प्रधानाखर्य मेजर देवल बाजपेई, आदि मौजूद रहे।