देवाल। शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर समाजसेवी मनोज गड़िया को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। मनोज गड़िया को राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विदित हो कि मध्यप्रदेश की संस्था सोशली पाइंट फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। जिसके तहत इस साल समाजसेवी मनोज गड़िया को शिक्षण क्षेत्र के लिए पुरूस्कृत किया गया। बता दें कि मनोज गडिया अपने संस्थान एक्सेल स्टडी प्वांइट देहरादून में गरीब निर्धन छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देते हैं, साथ ही निरंतर समाज सेवा में भी जुटे रहते है। मनोज गडिया के इन्ही कार्यो को देखते हुए उन्हें राष्टीय गौरव सम्मान से नवाजा गया है।
बता दें कि समाजसेवी मनोज गडिया मूल रूप से देवाल ब्लॉक के दूरस्थ गांव मानमी के रहने वाले हैं। मोज गडिया को राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलने पर परिजनों, गुरूजनों,मित्रों व स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
