कीर्तिनगर : कारगिल विजय दिवस ‘‘शौर्य दिवस‘‘ के अवसर पर कीर्तिनगर में वीर स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया गया। इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने वीर सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के शहीदों का बलिदान हमेशा याद रहेगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों व देवप्रयाग विधायक ने कारगिल युद्व में शहीद हुए जवानों को याद किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया वह अद्वितीय है। वहीं इस दौरान विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि 10 लाख की लागत से कीर्तिनगर में सैन्य कुटिया का निर्माण किया जायेगा, जिसकी मांग लंबे समय से पूर्व सैनिक कर रहे थे। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी और उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने वीर सैनिकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व सैनिक कैप्टन हिम्मत सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल रायफल के जवानों का कारगिल युद्व में अह्म योगदान रहा है। कहा कि विपरित परिस्थितियों में कारगिल युद्व को जीतना भारतीय सेना के साहस का परिचय देता है। कहा कि वर्तमान में सेना के पास काफी सुविधायें आ गई है जिससे कि वें सरहदों की रक्षा ओर भी बेहतर रूप से कर रहे हैं। इस मौके पर धाम सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, विक्रम सिंह, यंशवत रौतेला आदि को सम्मानित किया गया।