• Sat. Dec 9th, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

सुनील गुंसाई बनें श्रीनगर गढ़वाल गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष

Oct 2, 2023
Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के नेतृत्व में गौरव सैनानी एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रीकोट के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में सर्वसहमति से सुनील गुंसाई को एसोशिएसन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं हयात सिंह झिंकवाण, दर्शन सिंह भंडारी, चन्द्र सिंह व जगदीश प्रसाद भट्ट को संरक्षक नियुक्त किया गया।

आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम देश के वीर अमर शहीदो को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर किया गया. इस दौरान कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें क्रमशः राजेंद्र भट्ट उपाध्यक्ष, अनिल नौटियाल सचिव,दिवान सिंह महासचिव, कर्णवीर भंडारी कोषाध्यक्ष,कमल सिंह उपसचिव, विकास मलासी महामंत्री, जगत सिंह सहसचिव,दीपक रौथाण व संजय सिंह को कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
एसोसिएशन के प्रवक्ता खुशाल सिंह परिहार ने वर्तमान में देश में चल रहे ओआरओपी, एम एस पी व पैंशन की विसंगतियो के बारे में सभी को अवगत कराया और एकजुट होकर इस आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा व प्रत्येक वार्ड स्तर तक अपने पूर्व सैनिकों एवं पूर्व अर्द्धसैनिको, वीर नारियों को जोड़ने का काम करेगी आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी चाहे भाजपा हो या कांग्रेस की सरकारों ने पूर्व सैनिकों को केवल वोट और भीड़ जुटाने में इस्तेमाल किया है। आयोजित कार्यक्रम में गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के केन्द्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, विक्रम सिंह कंडारी, बलदेव सिंह नेगी, रणवीर सिंह राणा,राम लाल जी ब्लाक प्रतिनिधि खिरसू, , मकान सिंह व कई गौरव सैनानी पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page