• Sat. Sep 23rd, 2023

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

गढ़वाल विश्वविद्यालय व पॉलिटेक्निक के एनएसएस छात्रों ने निकाली जंक फूड को लेकर जागरूकता रैली, रैली के बाद खुद छात्रों को परोसा गया जंक फूड

  • Home
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय व पॉलिटेक्निक के एनएसएस छात्रों ने निकाली जंक फूड को लेकर जागरूकता रैली, रैली के बाद खुद छात्रों को परोसा गया जंक फूड
Spread the love

श्रीनगर। ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत आज श्रीनगर गढ़वाल में जन-जागरूकता रैली आयोजित की गई। आयोजित रैली में सूबे के स्वास्थय, शिक्षा चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्य बिडला परिसर से यह रैली स्थानीय गोला पार्क तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने जंक फूड को छोड़ने व स्वस्थ खाना खाने की अपील की।

साथ ही स्वास्थय के प्रति लोगों को जागरूक किया व बाहरी खाद्य पदार्थाे से दूरी बनाने के नारे भी लगाये। लेकिन हास्यास्पद यह रहा कि रैली खत्म होने के बाद छात्र वापस गढ़वाल विश्वविद्यालय में पहुॅचे तो उन्हें यहॉ रिफ्रेशमेंट में समौसे परोसे गये। जिस पर छात्रों में भी आक्रोश देखने को मिला।

गढ़वाल विश्वविद्यालय व पॉलिटेक्निक के एनएसएस छात्रों ने निकाली जंक फूड को लेकर जागरूकता रैली, रैली के बाद खुद छात्रों को परोसा गया जंक फूड
गढ़वाल विश्वविद्यालय व पॉलिटेक्निक के एनएसएस छात्रों ने निकाली जंक फूड को लेकर जागरूकता रैली, रैली के बाद खुद छात्रों को परोसा गया जंक फूड

छात्रों का कहना था कि एक ओर वें जंक फूड के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। दूसरी ओर उन्हें जंक फूड ही परोसा जा रहा है। कहा कि इससे बेहतर होता कि छात्रों को कैले या अन्य कोई फल वितरित किये जाते। इस तरह कैसे इंडिया हैल्थी होगा, योजनायें केवल जागरूकता रैली तक ही सीमित है। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने बताया कि बहुत जल्द श्रीनगर गढ़वाल में ईट राइट मेला आयोजित कराया जायेगा जिसमें लोगों को सही खाना खाने के प्रति जागरूक किया जायेगा व किन खाद्य पदार्थाे का उपभोग करें इसकी जानकारी दी जायेगी। कहा कि पूरे देश भर में ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता अभियान चलायें जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page