हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद से ही लगातार बड़ी संख्या में सिख श्रद्वालु पवित्र हेमकुंड साहिब के दर्षन करने उत्तराखण्ड़ पहुॅच रहे हैं। लेकिन इसी के साथ कई शरारती तत्व भी देवभूमि में पहुॅच रहे हैं। जो पहाड की शांत फिजाओं को अशांत करने में लगे हुये हैं। श्रीनगर में कुछ सिख यात्रियों व स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सिख यात्रियों ने स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गये। घटना श्रीनगर गढ़वाल स्थित कंस मर्दनी मार्ग की है।
दरअसल हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा में जाने के नाम पर कुछ शरारती तत्व भी यहां पहुंच रहे है। जिनके हुड़दंग की हर रोज खबरें मिल रही है। शनिवार देर सांय श्रीनगर में कुछ सिख यात्रियों व स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सिख यात्रियों ने स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों पर नकेल कसने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कंस मर्दनी मार्ग पर सिख यात्रियों की यूटिलिटी वाहन से जाम लगा हुआ था। इतने में स्थानीय युवक सुनील भट्ट ने यात्रियों से वाहन किनारे खड़ा करने को कहा। जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। इस बीच यूटिलिटी में सवार एक सिख यात्री ने सुनील भट्ट पर तलवार तान दी। सिख यात्रियों की यह हरकत देख स्थानीय लोग आग बबूला हो गये। उन्होंने सिख यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे फिर भी लोगों के साथ अभद्रता करते रहे। यहां मामला शांत होने के बाद फिर से सिख यात्री व स्थानीय युवक राजमार्ग पर भीड़ गये। जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही तो सिख यात्री वहां से भाग खड़े हो गये। एसएचओ श्रीनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई भी व्यक्ति हुडदंग मचाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जायेगी।
श्रीनगर गढ़वाल में सिख यात्री व स्थानीय युवक राजमार्ग पर भीड़े, सिख यात्रियों ने हवा में लहराई तलवार
