• Mon. Apr 29th, 2024

The uk pedia

We Belive in Trust 🙏

पटवारी पेपर लीक में निकला दिल्ली कनेक्शन, दो की गिरफ्तारी और….

Jan 23, 2023
Spread the love

हरिद्वार।  पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम ने पेपर सॉल्व कराने में शामिल दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। 2 आरोपियों की 4 दिन की पुलिस रिमांड में एसआईटी ने कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए और उसके आधार पर दीपक और सौरभ नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक पहले गिरफ्तार किए गए राजपाल और संजीव दुबे के रिश्तेदार हैं। और दोनो ही हरिद्वार के खानपुर और ज्वालापुर के रहने वाले हैं। पुलिस की जांच में पेपर लीक कांड का दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने जानकारी दी की परीक्षा से 2 दिन पहले दिल्ली में भी एक सेंटर बनाया गया था जिसमें उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों को पेपर सॉल्व कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page